Monday, October 19th, 2026

दिसंबर में अच्छे कार्य निष्पादन के साथ एनएमडीसी ने इस वर्ष को दी विदाई

जगदलपुर
देश की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक नवरत्न कंपनी एनएमडीसी लिमिटेड ने दिसंबर, 2020 में भी अपना प्रभावशाली कार्य निष्पादन जारी रखा। वर्ष 2020 में यह 5वां माह है जब एनएमडीसी ने उत्पादन तथा बिक्री में पिछले वर्ष की उसी अवधि की तुलना में वृद्धि दर्शाई है।

दिसंबर, 2020 में लौह अयस्क का उत्पादन 3.86 मिलियन टन रहा जो कि दिसंबर, 2019 के 3.13 मिलियन टन उत्पादन पर 23.3 प्रतिशत की वृद्धि दशार्ता है। वित्त वर्ष 20 की तीसरी तिमाही में लौह अयस्क का उत्पादन 9.61 एमटी रहा जबकि वित्त वर्ष 19 की तीसरी तिमाही में उत्पादन 8.56 एमटी था जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 12.3 प्रतिशत की वृद्धि दशार्ता है। दिसंबर, 2020 में लौह अयस्क की बिक्री 3.62 एमटी रही जो  दिसंबर, 2019 की 3.04 एमटी बिक्री पर 19.1 प्रतिशत है। वित्त वर्ष 20 की तीसरी तिमाही में लौह अयस्क की बिक्री 9.44 एमटी रही जो वित्त वर्ष 19 की तीसरी तिमाही में हुई 8.44 एमटी बिक्री पर 11.8 प्रतिशत की वृद्धि है।

अपने कार्य निष्पादन में सुधार कर रहा है तथा प्रत्येक माह अपने उत्पादन के स्तर में वृद्धि कर रहा है। पिछले कुछ महीनों तथा दिसंबर के कार्य निष्पादन से यह प्रदर्शित होता है कि वर्ष 2020 में प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद उत्पादन तथा बिक्री गत वर्ष के कार्य निष्पादन के मुकाबले अधिक रहेगी। इस कार्य निष्पादन से यह सिद्ध होता है कि एनएमडीसी किसी भी चुनौती का सामना करने तथा उद्योग में अपनी अग्रणी स्थिति बनाए रखने में समर्थ है।

सुमित देब, सीएमडी, एनएमडीसी ने कहा कि कार्य निष्पादन में निरंतर प्रगति के कारण हम वर्ष को एक सकारात्मक स्थिति में समाप्त कर पाए हैं। हम विगत वर्ष के उत्पादन तथा वित्तीय, दोनों मानदंडों के संचयी आंकड़ों से बेहतर प्रदर्शन  करने के लिए तैयार हैं। मौजूदा संकट का सफलतापूर्वक सामना करने के लिए भारतीय इस्पात उद्योग के पुनरूद्धार में सहायता की आवश्यकता है तथा हम इस दिशा में अपना सर्वोत्तम प्रयास कर रहे हैं। एनएमडीसी ने सदैव राष्ट्र के हित को ध्यान में रखा है तथा हमें आशा है कि हम नए वर्ष में इस उत्कृष्ट कार्य निष्पादन को जारी रखेंगे।

 

#विदाई

Source : Agency

पाठको की राय